किशोर विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव एवं समायोजन क्षमता के मध्य सहसंबंध का अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.29070/6d4jy916Keywords:
किशोर विद्यार्थी, शैक्षिक तनाव, समायोजन क्षमता, सहसंबंध, राजकीय विद्यालय, निजी विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यार्थीAbstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य किशोर विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव एवं समायोजन क्षमता के मध्य सहसंबंध का अध्ययन करना है। अध्ययन में अलवर जिले के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया। अध्ययन हेतु वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया तथा कुल 800 विद्यार्थियों का चयन किया गया। दत्त-संकलन के लिए शैक्षिक तनाव मापनी तथा समायोजन अनुसूची का प्रयोग किया गया। प्राप्त प्रदत्तों का विश्लेषण मध्यमान, प्रतिशत, मानक विचलन, क्रांतिक अनुपात तथा सहसंबंध जैसी सांख्यिकीय विधियों द्वारा किया गया। अध्ययन में विद्यालय प्रकार के आधार पर शैक्षिक तनाव एवं समायोजन क्षमता की तुलना तथा दोनों चरों के मध्य संबंध का परीक्षण किया गया। अध्ययन के निष्कर्ष किशोर विद्यार्थियों के शैक्षिक तनाव और उनकी समायोजन क्षमता के पारस्परिक संबंध को समझने में सहायक हैं।
Downloads
References
1. जियानडोंग, सन (2012), 'चीनी किशोरों में शैक्षिक तनाव: मापन, जोखिम कारक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ संबंध', क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, ब्रिस्बेन के विद्यालय ऑफ पब्लिक हेल्थ में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि के लिए प्रस्तुत शोध प्रबंध।
2. राय, एस. (2021). किशोरों में डिप्रेशन और आत्महत्या के विचारों के कारण के तौर पर एकेडमिक तनाव, पारिवारिक माहौल और आत्म-सम्मान (डॉक्टरेट थीसिस, सिक्किम यूनिवर्सिटी)। मनोविज्ञान विभाग, विद्यालय ऑफ़ ह्यूमन साइंसेज, सिक्किम यूनिवर्सिटी।
3. अब्राहम, एम., (1985) केरल के विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वालों की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति के कुछ मनो-सामाजिक सहसंबंधों का अध्ययन। Ph.D शोध प्रबंध, विश्वविद्यालय। केरल से।
4. बेलूर, के. बी., (2006) परिवार, साथियों के संबंधों का प्रभाव और पीयूसी द्वितीय वर्ष के छात्रों के दबाव उनके समायोजन और शैक्षणिक प्रदर्शन पर। एम. एससी. शोध प्रबंध, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़।
5. बंधना, डॉ. दरहाना पी. शर्मा (2012)। जम्मू विश्वविद्यालय। ) गृह पर्यावरण, मानसिक स्वास्थ्य और एचआर के बीच अकादमिक उपलब्धि माध्यमिक विद्यालय के छात्र।
6. भागिया, एन. एम. (1969) विद्यालय-समायोजन की समस्या का अध्ययन और समायोजन सूची विकसित करना। शिक्षा में डॉक्टरेट शोध प्रबंध, एम. एस. यू. भारतीय मनोवैज्ञानिक सार, (14) 165-166,1979 से लिया गया।
7. घनश्याम। (1975) "सामाजिक-आर्थिक स्थिति और अकादमिक उपलब्धि के बीच संबंधों का अध्ययन"? अनपब करें। शोध प्रबंध (शिक्षा) इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद। P. 98-112.
8. गोकुलनाथन, पी. पी., 1972, माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के बीच उपलब्धि प्रेरणा और शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन। पीएच. डी. शिक्षा। अप्रकाशित थीसिस, डिसब्रुगाह विश्वविद्यालय।
9. हिंकल, एल. ई. (1973). जैविक सामाजिक विज्ञान में तनाव की अवधारणा। तनाव चिकित्सा और मनुष्य 1, 31-48।
10. टेलर, एस. (1995). चिंता संवेदनशीलता की अवधारणा और मापन में मुद्दे। जर्नल ऑफ एंजाइटी डिसऑर्डर्स, 9, 163-174।
11. ब्राउन, जे. डी. और सुश्री गिल, के. एल. (1989)। सौभाग्य की कीमत: जब सकारात्मक जीवन घटनाएँ नकारात्मक स्वास्थ्य परिणाम उत्पन्न करती हैं। जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी, 57, 1103-1110।
12. सेली, एच. (1950)। "तनाव और सामान्य अनुकूलन सिंड्रोम"। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल 4667 (4667): 1383-92।
13. मलाच-पाइन्स, ए. और कीनन, जी. (2007), 'फिलिस्तीनी विद्रोह के दौरान इजरायल पुलिस अधिकारियों में तनाव और बर्नआउट', इंटरनेशनल जर्नल ऑफ स्ट्रेस मैनेजमेंट, 14, 160-174।
14. रविचंद्रन, टी. (2007), 'तनाव मुक्त शिक्षा', एडुट्रैक, 6 (7), मार्च, 8-12।
15. हेसेल, जे. ए., लेवी, डी. जे. और एडम, ई. ए. (2017), 'तनाव, नींद और मानकीकृत परीक्षणों पर प्रदर्शन: उपलब्धि अंतर के लिए अंतर्निहित मार्ग', अमेरिकन एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन एईआरए ओपन, 3 (3), 1-17।
16. क्रिस्टी, ई. और मैकमुलिन, सी. (1998), 'बच्चे किस बारे में चिंतित होते हैं?', ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ गाइडेंस एंड काउंसलिंग, 8, 9-24।
17. वर्मा, एस. और गुप्ता, जे. (1990), 'उच्च शैक्षणिक तनाव और लक्षणों के कुछ पहलू', जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड क्लिनिकल स्टडीज, 6, 7-12।
18. कोहन, जे. पी. और फ्रेजर, जी. एच. (1986), 'एक शैक्षणिक तनाव पैमाना: शैक्षणिक तनाव कारकों की पहचान और मूल्यांकित महत्व', साइकोलॉजिकल रिपोर्ट्स, 59 (2), 415-426.
19. बुसारी, ए. ओ. (2014), 'एकेडमिक स्ट्रेस अमंग अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स: मेज़रिंग द इफेक्ट्स ऑफ़ स्ट्रेस इनोक्यूलेशन टेक्नीक्स', मेडिटेरेनियन जर्नल ऑफ़ सोशल साइंस, 5 (27), दिसंबर, 599-609.
20. बटानेन, एम. ज़ेड. (2013), 'एकेडमिक स्ट्रेस अमंग अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स: द केस ऑफ़ एजुकेशन फैकल्टी एट किंग सऊद यूनिवर्सिटी', इंटरनेशनल इंटरडिसिप्लिनरी जर्नल ऑफ़ एजुकेशन, 2 (1), जनवरी, 82-88.






